रामगढ़ (अलवर)। एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्यामेश्वर धाम में भक्ति और आस्था की बयार बहती रही। एमआईए क्षेत्र से कमालपुर, सोतका, भजेडा, सैंथली, चौमा व तिलवाड़ सहित 20 गांवों से बड़ी संख्या में श्याम श्रद्धालु दंडौती यात्रा व निशान लेकर धाम पहुंचे। दिन भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
इस अवसर पर अयोध्या से श्रीहरि गोपाल आश्रम, वृंदावन की संस्थापक व सुप्रसिद्ध कथा वाचक शिवांगी गोस्वामी ने संध्या आरती में भाग लेकर श्री श्याम के दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से उन्हें श्री श्यामेश्वर धाम का प्रतीक चित्र और श्याम दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उदासीन मंगल आश्रम टोडली के महंत ब्रह्ममुनि महाराज, जन कल्याण समिति अध्यक्ष जवाहरलाल तनेजा, महेंद्र गोपालिया, दिनेश शर्मा एडवोकेट, मदन मुखिया, पंडित नवीन शर्मा, राकेश सतीजा, अनिल जैन, संजय मित्तल, दिनेश चौधरी, चमन सैनी, रवि कालरा, रामकुंवर यादव, रोशन सैनी और राजवीर पटेल सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।















