उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक साधु के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में एक युवक एक साधु को पिटाई करने के बाद जमीन पर घसीट रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम राजेश और दूसरे आरोपी का नाम गबीस है. पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ सेक्शन-151 (शांतिभंग करने) के तहत कारवाई हुई है. फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नशे में थे.















