बांदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना बबेरु पुलिस को देर रात बड़ी कामयाबी मिली है। देर रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तिंदवारी-बबेरु रोड पर सिमौनी तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति तमंचा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया।तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजनारायन पुत्र राजबहादुर, निवासी सेवहट थाना कमासिन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलेंगे। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।























































