वाहन की टक्कर से युवक की मौत-परिवार में मचा कोहराम

बांदा। बाइक से घर जा रहे मैकेनिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिरवां थाना क्षेत्र के जमरेही गांव निवासी 28वर्षीय प्रदीप पुत्र सदलू राम शहर के बाबा तालाब मोहल्ला स्थित गैरेज में कार मरम्मत का काम करता था। वह शुक्रवार की रात काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहा था। तभी बहोरवा पुरवा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से निकले मोबाइल नबंर पर घरवालो को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के साले कृष्णा प्रजापति ने बताया कि प्रदीप कार का मिस्त्री था। वह अपने पीछे पत्नी गायत्री के अलावा एक बेटी छोड़ गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts