भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर।क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी युवक ने ग्रह कलेश के चलते फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू जिला चिकित्सालय भेजा।
क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 37 वर्षीय युवक जितेन्द्र उर्फ बाटू पुत्र रमेश गांव में रहकर भट्टा मजदूरी करता था।पिछले दिनों मृतक की पत्नी ग्रह क्लेश के चलते अपने दोनो बच्चो को साथलेकर अपने मायके चली गई थी ।गत रात्रि ग्रह कलेश के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।शुक्रवार की सुबह आस पास के लोगो ने उसे कमरे में फंदे पर झूलते हुए देखकर शोर मचाया।घटना स्थल पर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरकर अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतू जिला चिकित्सालय भेज दिया।















