भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर,बुढाना कस्बे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बाइक तिरंगा रैली कार्यक्रम के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक रहे। जिसमें बुढ़ाना के गेस्ट हाउस से यह रैली शुरु हुई जो कि चौधरी चरण सिंह तिराहे, रामछेल तिराहे और खतौली मोड को होते हुए शाहपुर कस्बे के लिए रवाना हुई। सैंकड़ों बाइकों पर सवार युवा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली में शामिल होकर देशभक्ति से ओत प्रोत नारे लगाए। सभी बाइकों पर तिंरगा झंडा लगा हुआ था। बाइक तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमेश मलिक और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान रहे। इस तिरंगा रैली में शामिल पूर्व विधायक उमेश मलिक ने बुढ़ाना कस्बे में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अपने कर कमलों द्वारा माल्यार्पण किया। इस तिरंगा रैली मे मुख्य रुप से भाजपा जिला महामंत्री विनीत कात्यान, अंकुश राठी, पुनीत पंवार, कुलदीप बागड़ी, शाहिद असलम, सचिन गुर्जर, तेजिंदर पाल, ऋषभ बालियान, मोनू सैनी प्रधान, शेखर मलिक, पारुल चौधरी और मोहित योगी सहित अन्य भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली।















