UPI के जरिए मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा,

एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड आर्गेनाईजेशन यानी EPFO इन दिनों अपने लाखों मेंबर्स के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जी हां, इस नए एप के आने से PF से जुड़ी सेवाएं पहले से काफी ज्यादा आसान और फास्ट हो जाएंगी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया एप मार्च या अप्रैल 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि अभी इसका ट्रायल चल रहा है और लॉन्च के बाद यूजर को कोई परेशानी न हो इसके लिए किसी भी टेक्निकल प्रॉब्लम को ठीक करने का काम भी जारी है।रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इस नए एप की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि EPFO मेंबर UPI का यूज करके सीधे अपने बैंक अकाउंट में PF का पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। इसका मतलब है कि क्लेम फाइल करने और लंबे वक्त तक इंतजार करने का प्रोसेस काफी आसान हो जाएगी। चलिए पहले जानते हैं कि ये नया एप UMANG से कैसे अलग होने वाला है…

नया एप UMANG से कैसे होगा अलग?

दरअसल ये नया EPFO एप मौजूदा UMANG ऐप से काफी अलग होगा क्योंकि ये सीधे यूजर्स के बैंक अकाउंट से जुड़ा होगा और BHIM समेत दूसरे UPI एप्स से भी कनेक्ट किया जा सकेगा। इससे मेंबर्स अपना EPF बैलेंस भी आसानी से देख पाएंगे और UPI के जरिए तुरंत पैसे निकाल सकेंगे।

कैसे काम करेगा नया एप?

एप लॉन्च होने के बाद मेंबर्स को पहले इसमें लॉग-इन करना होगा, जहां उन्हें अपना उपलब्ध PF बैलेंस भी दिखाई देगा। इसके बाद मेंबर्स जितनी रकम निकालना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करके अपने UPI PIN का इस्तेमाल करके ट्रांज़ैक्शन कम्पलीट कर सकेंगे। इसके बाद पैसा सीधे उस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा जो पहले से EPFO से कनेक्टेड है। इतना ही नहीं पासबुक बैलेंस चेक करने जैसे कई अन्य फीचर्स भी इस एप में देखने को मिलेंगे।

अभी चल रहा है ट्रायल

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि EPFO अभी लगभग 100 डमी अकाउंट के साथ इस सिस्टम को टेस्ट कर रहा है। इस टेस्टिंग के दौरान आने वाली टेक्निकल प्रोब्लेम्स को साथ ही फिक्स किया जा रहा है। लेबर मिनिस्ट्री भी इस पूरे प्रोजेक्ट पर नजर रख रही है और जल्द से जल्द एप लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस एप की एंट्री से PF निकालने का प्रोसेस काफी फास्ट हो जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts