राजगढ़ (अलवर )कस्बे में एक ट्रस्ट के तत्वाधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पटायरी की डूंगरी में योग सत्र का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्राणायाम सूर्य नमस्कार ताडासन वृक्षासन हलासन आदि का अभ्यास कराया ।
योग कराने वाले पंडित केदार नाथ शर्मा नेआहार में देसी गौ माता का दूध दही घी छाछ व गो पीयूष लेने के लिए प्रेरित किया । नीम गिलोय आंवला एलोवेरा हल्दी तुलसी व्हीट ग्रास के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि हम खेत में डालते हैं वही पेट में आता है । अंकुरित मूंग मोठ चने से अच्छी मात्रा में हमें न्यूट्रिशन प्राप्त होते हैं। वहीं वेदों में अन्न को ब्रह्म की संज्ञा दी गई है अन्न भगवान का जितना सम्मान एवं सत्कार करेंगे उतना हमारा तन व मन स्वस्थ्य एवं निरोगी रहेगा । फसल उत्पादन तकनीक में जहरीले कीट नियंत्रण के साथ यूरिया ,डीएपी उपयोग बंद करने के लिए प्रेरणादेते हुए प्राकृतिक खाद तथा कीट नाशकों द्वारा फसल को उच्च गुणवत्ता से भरपूर बनाए जाने की बात दोहराई।इस अवसर पर रेशमा मीना, सुमन गुप्ता,मंजू रवि कुमार सहित छात्र छात्राएँ अध्यापक अध्यापिकाएं थे ।















