‘हिंदुओं को ISIS जैसा संगठन….’, भड़काऊ बयान पर घिरे यति नरसिंहानंद,

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने एक बार फिर इसी तरह की टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के तलवार वितरण समारोह को लेकर कहा है कि तलवार बांटने से कुछ नहीं होने वाला है।आतंकवादियों को जवाब देने के लिए अब उन्‍हीं की तरह ISIS जैसा आत्‍मघाती संगठन बनान होगा। हालांकि नरसिंहानंद ने पिंकी चौधरी का समर्थन किया।

उन्‍होंने एक वीडियो जारी करके कहा है, पिंकी चौधरी को इससे अधिक घातक हथियार बांटना चाहिए। यति नरसिंहानंद ने बांग्लादेश में दीपू दास और अन्य हिंदुओं की हुई हत्या का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा, ऐसा हिदुओं के साथ पिछले 1400 सालों से हो रहा है। पूरा हिंदू समाज इन घटनाओं के वीडियो को देखकर अवसाद की स्थिति में है क्योंकि कोई कुछ कर नहीं सकता है। लोग डर रहे हैं कि आज जो इनके साथ हो रहा है कल हमारे साथ हो सकता है।

पिंकी चौधरी का समर्थन करते हुए यति ने कहा, यह अपराध करने के लिए नहीं बांटी गईं, यह इस मंशा से बांटी गईं कि कल कोई बांग्लादेश जैसी घटना हो तो हिंदू अपना बचाव कर सकें।’ यति ने कहा, कि अगर बांटना ही था तो कोई ऐसा हथियार बांटते कि जरूरत पड़ने पर हिंदू अपनी रक्षा कर लेते। इन हथियारों से कुछ होने वाला नहीं है।

यति नरसिंहानंद ने कहा कि अब तलवारों से कुछ नहीं होने वाला है। अब तो हिंदुओं को आत्मघाती दस्‍ते बनाने चाहिए। हिंदुओं को अब बजरंगदल जैसे दल छोड़कर ऐसे संगठन बनाना चाहिए जैसा आईएसआईएस है, कम से कम उसकी कार्यप्रणाली आईएसआईएस जैसी होनी चाहिए अपने धर्म के लिए इस तरह का काम करे तभी हिंदू बच सकेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts