मुजफ्फरनगर।राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने तहसील बुढाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला संबंधित मामलों में जनसुनवाई की और विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी किया।बुढाना तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई में सपना कश्यप के समक्ष कुल 10 शिकायत पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा भी की गई।इसके अलावा उन्होंने बीआरसी बुढाना में संचालित आधार पंजीकरण और अद्यतन केंद्र का निरीक्षण किया। महिला थाना बुढाना का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत उन्होंने निरीक्षण भवन प्रांगण में वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, विभागीय अधिकारी, समाजसेवी, व्यापारी और छात्राएं भी शामिल रहीं। वृक्षारोपण में भाग लेने वाली छात्राओं को उन्होंने उपहारस्वरूप छाते भी भेंट किए।सपना कश्यप के आगमन पर पुलिस अधीक्षक अपराध, उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। समाजसेवियों, व्यापारियों और छात्राओं ने प्रतीक चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी अपूर्वा यादव, पुलिस उपाधीक्षक गजेन्द्र पाल सिंह, फुगाना की पुलिस उपाधीक्षक ऋषिका सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या, तहसीलदार महेन्द्र यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव, डिप्टी जेलर दीपक सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार, नायब तहसीलदार अमन कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुमन शर्मा, थाना प्रभारी बुढाना आनन्द देव मिश्रा, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार, डॉ सोनू, पूजा नरूला, संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, समाज कल्याण विभाग की सुपरवाइजर समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।















