महिला आयोग अध्यक्ष ने किया ‘यशोदा एआई’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में साक्षर बनाने की महत्वपूर्ण पहल

सहारनपुर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ‘यशोदा एआई’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रति साक्षर बनाना और उनकी डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में आशा वर्करों, एएनएम तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। श्रीमती रहाटकर ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में एआई की अहम भूमिका है। इसके सकारात्मक उपयोग से सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा सकती है, साथ ही साइबर अपराध, फेक कॉल्स, डिजिटल ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से भी बचाव संभव है।

उन्होंने ‘यशोदा एआई’ को महिलाओं की डिजिटल सखी बताते हुए कहा कि यह अभियान न केवल जागरूकता फैलाएगा बल्कि महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका निभाने में भी सक्षम बनाएगा। उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि कैसे तकनीक हमारे जीवन में बदलाव ला रही है और इस बदलाव में सुरक्षित रहना जरूरी है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार मीणा, डीसी एनआरएलएम श्री इंद्रपाल सिंह सहित राष्ट्रीय महिला आयोग के पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम से पूर्व श्रीमती रहाटकर ने जिला कारागार का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts