मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मुजफ्फरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास के वातावरण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा स्कूल, कॉलेज, गांव, कस्बे, बाजार, सार्वजनिक स्थल और धार्मिक स्थलों के आसपास जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समर्पित विभिन्न सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों (ट्विटर सेवा, डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) की जानकारी दी गई। साथ ही, जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों में महिला हेल्प डेस्क के विषय में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा, महिला केंद्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts