मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास के वातावरण को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत मुजफ्फरनगर जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान गांवों, कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों (ट्वीटर सेवा, डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) की जानकारी दी गई।

इसके अलावा, पंफलेट के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि) के बारे में विस्तार से बताया गया। स्थानीय थानों पर महिला हेल्प डेस्क की उपलब्धता और जनसुनवाई पोर्टल के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि जरूरतमंद महिलाएं आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें और सहायता प्राप्त कर सकें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts