मुजफ्फरनगर की तहसील जानसठ क्षेत्र के ग्राम पंचायत शुक्रतीर्थ में सफाई अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत मीरापुर विधानसभा की विधायक मिथलेश पाल के नेतृत्व में भी सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह, तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल, नगर पंचायत मीरापुर और भोकरहेड़ी के अधिशासी अधिकारी, विकास खंड मोरना के सहायक विकास अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत शुक्रतीर्थ और आसपास की पंचायतों के ग्राम प्रधानों सहित कई सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।
शुक्रताल आबादी क्षेत्र और गंगा घाट पर लगातार सफाई अभियान चल रहा है, जिसकी स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत उपजिलाधिकारी ने सभी नगर पंचायतों और विकासखंड अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि यह अभियान प्रत्येक रविवार को पूरी ईमानदारी के साथ चलाया जाए। गंगा घाट और शुक्रतीर्थ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और श्रद्धालुओं को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।















