भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। रूडकी चुंगी पुलिस चौकी के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में प्रर्सव के दौरान महिला की मौत हो गई मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है। और परिजनों नें डेड बॉडी को अस्पताल के बाहर रख कर खूब हंगामा किया मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को समझा बूझकर संत कराया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यवाही करते हुए अस्पताल के ओटी सेक्सन को सील कर दिया। हालांकि मृतक महिला के परिजनों ने चिकित्सकों के द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने का आश्वासन देते हुए सबको उठाकर अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए। और मृतक महिला के देवर ने बंटी ने बताया कि हम अस्पताल और चिकित्सकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं हम अपनी भाभी के पार्थिव शरीर को ले कर अंतिम संस्कार करेंगे।















