पुलिस ने चंद घण्टे के अन्दर किया दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने चंद घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। जनपद में वांछित वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ओर क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष रतनपुरी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में रतनपुरी थाना पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर जमौया कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आप को बतादे वादिया द्वारा थाना रतनपुरी पर एक लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वादिया की पुत्री अपने घर के सामने चारा कर रही थी। कि तभी आरिफ उर्फ फौजी पुत्र उम्मेद आया और मेरी लडकी का हाथ पकडकर पोपुलर के जंगल में ले गया,और उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी। घटना के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 376(3) भादवि व 3/4(2) पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया ओर, घटना की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना रतपुरी पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा नामजद वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts