एटीएम से छेड़छाड़ कर 10 हजार रुपये निकाले

प्रयागराज: करेली में केनरा बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर ग्राहक के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। दो युवकों ने पहले एटीएम में छेड़छाड़ की। इसके बाद ग्राहक को नकदी नहीं मिली। बाद में उसके जाते ही रकम निकाल ली।

मैनेजर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मैनेजर फैजान परवेज करेली स्थित रिद्धी-सिद्धि चौराहा के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को केनरा बैंक, करेली शाखा में लगे एटीएम में रुपये निकालने के लिए बैंक के एक खाताधारक पहुंचे। उन्होंने 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन रकम नहीं निकली। हालांकि बाद में उनके खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो वह चौंक गए। उन्होंने शिकायत की तो बैंक का सीसीटीवी फुटेज देखा गया। इसमें दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। दोनों ने 16 मार्च को ही शाम साढ़े बजे एटीएम से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ग्राहक के एटीएम में आने से ठीक पहले बाहर चले गए। फिर ग्राहक के जाते ही दोबारा आकर पैसे निकाल लिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts