सम्राट इंटर कॉलेज में “टाटा बिल्डिंग इंडिया” निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

मुजफ्फरनगर ,सम्राट इंटर कॉलेज, मिमलाना रोड, मुजफ्फरनगर में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव “टाटा बिल्डिंग इंडिया- स्कूल निबंध प्रतियोगिता” के अंतर्गत विजेता छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में:
– प्रथम स्थान: आयशा जारा
– द्वितीय स्थान: समर
– तृतीय स्थान: अक्शा परवीन

सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) में:
– प्रथम स्थान: सना (कक्षा 11)
– द्वितीय स्थान: कौशर (कक्षा 10)
– तृतीय स्थान: शबनम (कक्षा 12)

प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को छात्रों ने सराहा और बताया कि सम्राट इंटर कॉलेज में इस तरह की गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, जो उनकी मनोवैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव, सौरभ तोमर और आयुष गुप्ता के साथ सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरशद सम्राट और समस्त स्टाफ, जैसे इरफाना अंजुम, शगुफा नाज़, फातिया नाज़, कसान, सादिक और अमान, ने मिलकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts