मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शस्त्रों के व्यापार में संलिप्त 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में हुई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 पिस्टल (32 बोर), 03 तमंचे (315 बोर), 02 जिंदा कारतूस (315 बोर), 01 स्विफ्ट कार, 01 मोटरसाइकिल और 07 मोबाइल फोन बरामद किए।उप निरीक्षक मोहित कुमार की अगुवाई में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को सिचाई विभाग कार्यालय के सामने मैन रोड से पकड़ा गया। इन अभियुक्तों के खिलाफ थाना खालापार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त विशाल ने बताया कि उसने एक नाजायज पिस्टल का ऑनलाइन भुगतान प्रतीक पुत्र मांगेराम को किया था, जो उसे डिलीवरी देने आया था। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे नाजायज असलाहों का व्यापार करते थे और उससे होने वाले लाभ को आपस में बांटते थे। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।















