पति से विवाद पर पत्नी ने जहर खा दी जान

बांदा। गिरंवा थाना क्षेत्र के बछेही गांव निवासी 22वर्षीय सोनी पत्नी संदीप का बुधवार की सुबह घरेलू किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने सल्फास की गोलिया खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतका के भाई विनय निवासी मूगुस ने बताया कि उसका पति किसानी करता है। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके एक बेटी है। घटना का कारण अज्ञात है। वही थानाध्यक्ष गिरवा का कहना है कि घरेलू बातो को लेकर पति से विवाद हो गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts