एक हज़ार रु0के लिए युवक ने की आत्महत्या.

बबेरू/बाँदा-कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी 22वर्षीय रोहित पुत्र ज्ञानी राजपूत ने  जहरीला पदार्थ खा लिया। काफी देर बाद कमरे पर पहुंची छोटी बहन सपना ने देखा तो उसकी हालत खराब थी। वह उल्टिया कर रहा था। मामले की जानकारी खेत में काम कर रहे पिता को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता ने उसे उठाकर बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने बताया कि रोहित मुम्बई में रहता था। वह एक सप्ताह पहले गांव आया था। खर्च के लिए रोहित एक हजार रूपया मांग रहा था। पिता ने रूपए देने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक दो भाइयो में छोटा था। अचानक हुई इस घटना से मां शिव कलिया का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts