पति की हत्या में पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने पति की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह अपने पति की यातनाओं और जबरन देह व्यापार में धकेलने से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर हुई।21 जून को फैसल पुत्र यमली खां निवासी ककराला, थाना भोपा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी भाभी शाहिन ने उसके भाई सलमान की हत्या कर दी है। इस शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 213/25 धारा 103(1)/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महिला रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शाहिन ने स्वीकार किया कि उसका पति सलमान नशे का आदी था, कोई काम नहीं करता था और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।शाहिन ने पुलिस को बताया कि सलमान उसे जबरन देह व्यापार में धकेलता था। वह उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, दिल्ली और मणिपुर के इंफाल जैसे स्थानों पर ले जाकर जबरदस्ती अन्य पुरुषों से संबंध बनाने को मजबूर करता था। इतना ही नहीं, वह उसकी वीडियो बनाकर पैसे भी कमाता था। पिछले तीन वर्षों से वह 15-20 लोगों के साथ जबरदस्ती संबंध बनवाने के लिए मजबूर करता आ रहा था।तंग आकर शाहिन ने एक दिन योजना बनाई। उसने सलमान के खाने और कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिला दीं। जब वह गहरी नींद में चला गया, तो दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया।पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा, एक स्टील का गिलास और नशे की गोलियों का पत्ता बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल की गई सभी वस्तुएं फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई हैं। दंपति की शादी को छह साल हो चुके थे और उनका एक चार वर्षीय बेटा भी है।पुलिस को जांच में पांच संदिग्धों के वीडियो फुटेज भी मिले हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, एक पुलिस टीम मणिपुर के इंफाल रवाना की जाएगी, जहां सलमान ने शाहिन को आखिरी बार ले जाकर देह व्यापार करवाया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts