राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को डीएम उमेश मिश्रा ने किया सम्मानित,

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने  को अपने कक्ष में राष्ट्रीय स्तर की किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और उनके उत्साह को दोगुना किया।डीएम ने कहा कि उच्च स्तर पर प्रदर्शन के लिए मेहनत और कठिन परिश्रम जरूरी है। खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “आप प्रयास करें कि न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का तिरंगा लहराए, हम आपके साथ हैं।”राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में सीनियर वर्ग में राखी सूर्यदेव, पिंकी सूर्यदेव और कन्हैया प्रहलाद सैनी शामिल हैं, जो 16 से 20 जुलाई 2025 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।सब-जूनियर वर्ग में शगुन, शिवाजी, सात्विक मालिक, अवन्या, पुष्पराज चौधरी, मानवी और तेजस 20 से 24 अगस्त 2025 तक तमिलनाडु में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।वहीं जूनियर वर्ग से उज्जवल रिहान अहमद 10 से 14 सितंबर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इन सभी खिलाड़ियों से जिले और राज्य को पदक की उम्मीद है।कार्यक्रम के दौरान किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोच मनोज कुमार को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें बधाई दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts