गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई परिवर्तन होते हैं, इसलिए इस समय सही और संतुलित पोषण का लेना बेहद जरूरी होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रेग्नेंसी में ली जाने वाली डाइट ऐसी होनी चाहिए जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में शामिल हों। आयरन एनीमिया से बचाने में मदद करता है, कैल्शियम मां और बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाता है, जबकि फोलिक एसिड बच्चे के विकास के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड भ्रूण के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास में सहायक होता है। प्रेग्नेंसी में पर्याप्त पानी पीना और समय से भोजन करना सुबह की मतली को कम करता है और पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखता है। इस दौरान कैफीन, जंक फूड और अत्यधिक मीठी चीज़ों से दूरी रखना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
प्रेग्नेंसी में सही पोषण क्यों जरूरी है?
अपोलो क्रेडल एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल मे डॉ. अपर्णा झा बताती हैं कि गर्भावस्था में महिला के लिए सही पोषण जरूरी हैं. बच्चे की अच्छी ग्रोथ, अंगों का विकास से लेकर उसके ब्रेन फंक्शन के लिए अच्छी डाइट होमना जरूरी है. AIIMS और WHO की गाइडलाइन के अनुसार, प्रेग्नेंसी में प्रतिदिन 300से 350 कैलोरी अतिरिक्त, और अधिक विटामिन की जरूरत होती है. क्योंकि सामान्य महिला की तुलना में गर्भवती महिला को ज्यादा भोजन की जरूरत होती है. इस दौरान आयरन और फॉलिक एसिड की दवाएं तो चलती ही हैं, लेकिन महिला को अपनी डाइट में फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूटस को शामिल करना चाहिए.
गर्भवती महिला को रोज 27 mg आयरन चाहिए. इससे खून की कमी नहीं होती है. इसके अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और ओमेगा फैटी एसिड भी चाहिए होता है. इसके अलावा फाइबर भी जरूरी है. इसके लिए साबुत अनाज खाना चाहिए. साथ ही शरीर में हाइड्रेशन का भी ध्यान रखना है. रोज कम से कम सात से आठ गिलास पानी पीना है.
इन बातों का ध्यान रखें
खानपान का ध्यान रखें
अपनी दवाएं समय पर लें
डॉक्टर की सलाह पर एक्सरसाइज करें
मानसिक तनाव न लें















