सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों की डाइट में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होने, संक्रमण का खतरा बढ़ने और शरीर में सुस्ती आने के कारण ठंड के दिनों में न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट की जरूरत ज्यादा होती है। यही वजह है कि लोग अपनी थाली में रंग-बिरंगी सब्जियां और मिक्स वेजिटेबल जूस शामिल करते हैं। इनमें गाजर और चुकंदर का जूस सबसे लोकप्रिय माना जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप 1 महीने तक रोजाना गाजर और चुकंदर का जूस पीते हैं, तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन A आंखों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, वहीं चुकंदर में आयरन, फोलेट और प्राकृतिक नाइट्रेट्स पाए जाते हैं, जो खून बढ़ाने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं। ठंड के मौसम में इन दोनों का मिक्स जूस रोज पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, थकान कम होती है और त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह जूस लिवर को भी डीटॉक्सीफाई करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसलिए अगर आप इस सर्दी अपनी हेल्थ को बूस्ट करना चाहते हैं, तो एक महीना गाजर–चुकंदर का जूस डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।
गाजर और चुकंदर का जूस
गाजर और चुकंदर का जूस सर्दियों में किसी टॉनिक से कम नहीं माना जाता है. ये दोनों ही सर्दियों की सब्जिया हैं, जो विटामिन ए, आयरन, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होती हैं. खून बढ़ाने से लेकर स्किन को चमकाने तक में ये सुपरड्रिंक की तरह काम आता है. चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि 1 महीना अगर इस जूस का सेवन करते हैं तो शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं.
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता बताती हैं कि, गाजर से रोग प्रतिरोध क्षमता का विकास होता है. इसमें कोरोटीन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है. ये हमारी आंखों के लिए, स्किन के लिए और बालों के लिए और लीवर के लिए बहुत अच्छा होता है. वहीं, चुकंदर की बात करें तो इसमें विटामिन A, C, फोलेट, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और भरपूर एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो खून बढ़ाने, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करते हैं. गाजर को चुकंदर का जूस पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जो इस प्रकार हैं.
खून बढ़ता है और हीमोग्लोबिन सुधरता है
एक्सपर्ट बताती हैं कि, गाजर और चुकंदर दोनों ही आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट के बेहतरीन स्त्रोत है. अगर कोई व्यक्ति रोजाना एक गिलास गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीता है तो नेचुरली हीमोग्लोबीन बढ़ने लगता है और खून की कमी भी दूर होती है.
त्वचा की रंगत सुधरती है
गाजर और चुकंदर में बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए और सी पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर त्वचा को अंदर से नरिश करते हैं. इससे चेहरे की रंगत को सुधरती है. साथ ही पिंपल कम होते हैं और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आता है.
एनर्जी और स्टेमिना बढ़ा
गाजर और चुकंदर में नाइट्रेटस होते हैं, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं. इससे मांसपेशियों तक ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है. 1 महीने तक अगर आप रोजाना एक गिलास गाजर और चुकंदर का जूस पीते हैं तो इसका असर आपको दिखने लगता है.
आंखों के लिए फायदेमंद
गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन विटामिन A में बदलकर आंखों को मजबूत करता है. एक महीने में आंखों का सूखापन, हल्की-फुल्की जलन और कमजोरी में सुधार दिख सकता है.
गाजर और चुकंदर का जूस देता ये भी फायदे
इसके अलावा गाजर और चुकंदर का जूस 1 महीना पीने से लीवर साफ होने लगता है, जिससे पाचन मजबूत बनता है और कब्ज जैसी शिकायते नहीं होती है. दिल की सेहत में सुधार आता है. ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखने में मदद करता है.















