स्कैल्प पर जमा डैंड्रफ न सिर्फ शर्मिंदगी का कारण बनती है, बल्कि कई तरह की हेयर प्रॉब्लम भी पैदा कर सकती है। अगर समय रहते रूसी पर ध्यान न दिया जाए, तो यह फंगल इंफेक्शन का रूप ले सकती है और इससे तेज़ी से हेयर फॉल होने लगता है। सर्दियों में यह समस्या बढ़ जाती है, जबकि कुछ लोगों को यह लगभग पूरे साल परेशान करती रहती है। इसके पीछे अक्सर हमारी रोज़मर्रा की हेयर केयर रूटीन में की गई छोटी-छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं, जिन्हें हम नज़रअंदाज़ कर देते हैं। गलत वॉशिंग पैटर्न से लेकर हेयर स्टाइलिंग तक—हर स्टेप आपके बालों और स्कैल्प की सेहत को प्रभावित करता है। इसलिए डैंड्रफ और पपड़ीदार स्कैल्प से बचाव के लिए इन आम गलतियों को पहचानकर सुधारना बेहद जरूरी है।
हीटिंग टूल का ज्यादा यूज
डेली रूटीन में अगर आप बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का यूज करते हैं या हेयर स्टाइल करने के लिए ब्लो-ड्रायर करने की आदत है. स्ट्रेटनर या कर्लिंग आयरन का यूज करते हैं तो इससे स्कैल्प का नेचुरल सीबम कम हो सकता है, जिससे स्कैल्प ड्राई हो जाती है.
स्टाइलिंग क्रीम का यूज
बालों को सेट करने के लिए अगर आप स्टाइलिंग क्रीम, जेल या स्प्रे का यूज करते हैं तो इससे स्कैल्प पर प्रोडक्ट का बिल्डअप होने लगता है और इस वजह से पसीना और गंदगी भी तेजी से चिपकते हैं.इससे आपके सिर में स्टिकी डैंड्रफ हो सकता है और इंफ्लामेशन होने की संभावना भी बढ़ जाती है.
फ्रेग्रेंस प्रोडक्ट का यूज
बाजार में कई ऐसे हेयर केयर प्रोडक्ट मौजूद हैं, जो शाइनी, मजबूत हेयर का दावा करते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट्स फ्रेगरेंस वाले होते हैं जो आपकी स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे न सिर्फ डैंड्रफ हो सकता है बल्कि बाल डैमेज भी हो सकते हैं. कोशिश करें कि NAFE SAFE प्रोडक्ट ही चुनें. खासतौर पर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो ये बात ध्यान में रखना चाहिए.
हेयर वॉश से जुड़ी गलतियां
अगर आप बहुत ज्यादा बाल धोते हैं तो स्कैल्प रूखी हो जाती है, जिससे डैंड्रफ बढ़ती है. इसी तरह से अगर आप बालों को धोना स्किप कर देते हैं तो इससे पसीना, बैक्टीरिया, धूल, पॉल्यूशन के कण स्कैल्प पर जमा रहते हैं और ये भी डैंड्रफ की परत बना सकते हैं. गर्म पानी से बाल धोना भी स्किप करना चाहिए. शैंपू अगर आप हार्श यूज कर रहे हैं तो ये भी डैंड्रफ की वजह बन सकता है. आपके सिर में अगर स्टिकी डैंड्रफ है तो बहुत ज्यादा ऑयलिंग करने से ये और भी ज्यादा बढ़ सकता है.
लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां
स्कैल्प की हेल्थ सिर्फ बाहरी देखभाल पर ही निर्भर नहीं करती है, बल्कि अंदरूनी रूप से भी इसे पोषण देना जरूरी होता है. आप डेलू रूटीन में क्या खा रहे हैं ये भी आपकी स्कैल्प पर असर डालता है. शरीर को पर्याप्त मात्रा में अगर न्यूट्रिएंट्स न मिल रहे हो तो भी ये डैंड्रफ और हेयर फॉल की वजह बन सकते हैं. पानी कम पीते हैं तो इससे भी ड्राईनेस बढ़ती है और डैंड्रफ बिल्डअप होने लगता है.















