हेल्दी स्किन के लिए पेट का ठीक होना क्यों है जरूरी?

क्या आप भी महंगे सीरम, एंटी-एक्ने क्लींजर और मॉइस्चराइजर पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, लेकिन फिर भी मुहांसे जाने का नाम नहीं ले रहे? चाहे आप चेहरे पर कितनी भी चीजें लगा लें, अगर आपकी त्वचा पर सूजन या जलन बनी रहती है, तो इसका कारण आपके चेहरे पर नहीं, बल्कि आपके शरीर के अंदर हो सकता है।
डॉक्टरों के मुताबिक, पेट और त्वचा का सीधा कनेक्शन होता है, जिसे “गट–स्किन एक्सिस” कहा जाता है।

पेट खराब तो स्किन भी खराब

जब पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता, कब्ज, गैस, एसिडिटी या आंतों में सूजन बनी रहती है, तो शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं। ये टॉक्सिन्स खून के जरिए त्वचा तक पहुंचते हैं और वहां मुहांसे, रैशेज, एलर्जी, पिगमेंटेशन और समय से पहले एजिंग जैसी समस्याएं पैदा करते हैं।
यही वजह है कि कई बार स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के बावजूद भी चेहरे पर निखार नहीं आता।

डॉक्टर के बताए 3 असरदार तरीके

1. प्रोबायोटिक और फाइबर से भरपूर डाइट अपनाएं
पेट के अच्छे बैक्टीरिया (गुड बैक्टीरिया) स्किन को हेल्दी रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। दही, छाछ, किमची, इडली, डोसा जैसे फर्मेंटेड फूड्स प्रोबायोटिक का अच्छा स्रोत हैं।
इसके साथ ही फल, हरी सब्जियां, ओट्स और साबुत अनाज जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ पाचन को दुरुस्त रखते हैं, जिससे स्किन भी साफ रहती है।

2. पानी और नींद को न करें नजरअंदाज
कम पानी पीने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिसका असर सीधा त्वचा पर दिखता है। दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी पीना जरूरी है।
साथ ही, 7–8 घंटे की अच्छी नींद लेने से पाचन तंत्र को भी आराम मिलता है और स्किन खुद को रिपेयर करती है।

3. स्ट्रेस और जंक फूड से बनाएं दूरी
लगातार तनाव लेने से आंतों में सूजन बढ़ती है, जो मुहांसों की बड़ी वजह बन सकती है। मेडिटेशन, योग या हल्की एक्सरसाइज स्ट्रेस कम करने में मदद करती है।
वहीं ज्यादा तला-भुना, मीठा और प्रोसेस्ड फूड पेट की सेहत बिगाड़ता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts