रेलवे में 11127 पोस्ट पर नई भर्ती, कब जारी हो सकता है नया नोटिफिकेशन.

2026 में रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है. इस बार कुछ सौ नहीं, बल्कि कुल 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यह भर्ती देश के 17 रेलवे जोनों में एक केंद्रीकृत नोटिफिकेशन के जरिए की जाएगी. तकनीकी पदों पर होने वाली यह भर्ती रेलवे की बड़ी भर्तियों में गिनी जा रही है. खास बात यह है कि राजस्थान के युवाओं को भी इसमें अच्छा अवसर मिलेगा.

11,127 पदों पर होगी भर्ती

भारतीय रेलवे ने 2026 के लिए असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. यह भर्ती देशभर के 17 रेलवे जोनों में की जाएगी. रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी जोनल रेलवे और CLW को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है.HRMS के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल में इन पदों का आकलन किया जा चुका है और सक्षम प्राधिकारी ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी करने की मंजूरी दे दी है. इससे साफ है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी.

Screenshot 2026 02 21 122036

राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ा मौका

राजस्थान के उम्मीदवारों के लिए यह खास अवसर है. राज्य का उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway NWR) जोन भी इस भर्ती का हिस्सा है. इस जोन के अंतर्गत जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर रेल मंडल आते हैं.

रेलवे ने इस जोन के लिए करीब 600 असिस्टेंट लोको पायलट पद निर्धारित किए हैं. इससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 30 वर्ष तय की गई है.

  • आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी
  • OBC के लिए अधिकतम 33 वर्ष
  • SC/ST के लिए अधिकतम 35 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा होना अनिवार्य है.

आवेदन कब से शुरू होंगे?

फिलहाल रेलवे ने केवल पदों की संख्या घोषित की है. आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम डेट और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो समय-समय पर आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts