जाति जनगणना पर RSS की क्या है सोच………?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आज आखिरी दिन है। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज शाम भाषण देंगे और इसके साथ यह बैठक खत्म हो जाएगी। यह बैठक केरल के पलक्कड़ शहर में 31 अगस्त से लेकर 2 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई है। बैठक खत्म होने से पहले संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ जातिगत जनगणना को लेकर चिंतित है, हमारे समाज में जातिगत जनगणना एक संवेदनशील मुद्दा है और यह राष्ट्रीय इंटीग्रेशन (एकीकरण) के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

दलित समुदाय की संख्या जानें

उन्होंने आगे कहा कि जाति जनगणना जैसे मुद्दे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार और चुनावी उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इस मुद्दे को हम केवल लोगों के कल्याणकारी उद्देश्यों के लिए जैसे दलित समुदाय की संख्या जानने आदि के लिए कर सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts