अंगूठे पर गोल-गोल रेखाओं का होना कैसा होता है?

आज से कई साल पहले हस्तरेखा शास्त्र की रचना की गई थी, जिसका वर्णन पौराणिक हिंदू शास्त्रों में भी मिलता है. इसमें हाथ पर मौजूद रेखा, निशान, पर्वत और बनावट आदि से व्यक्ति के स्वभाव के साथ-साथ भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है. यहां तक कि उंगली और अंगूठे से भी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है.आज यहां पर हम आपको हस्तरेखा शास्त्र की मदद से अंगूठे पर गोल-गोल रेखाओं के बनने के महत्व और उनसे मिलने वाले हर तरह के संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.

अंगूठे पर गोल-गोल रेखाओं का बनना

शुभ संकेत-

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अंगूठे पर साफ व बारीक गोल-गोल रेखाओं का बनना काफी शुभ होता है. ऐसे लोग भाग्य के धनी होते हैं, जिन्हें आसानी से जीवन में सफलता मिल जाती है. इन्हें किसी भी चीज को पाने के लिए लाइफ में ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है. इसके अलावा इनका स्वभाव मिलनसार होता है. ये अपने परिवार को जोड़ने का प्रयास करते हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिससे उन्हें दुख हो. साथ ही इनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है. ये एक बार जो फैसला कर लेते हैं, उसे पूरा करने का दम रखते हैं. ये जल्दी से अपनी बातों से मुकरते भी नहीं हैं, बल्कि अपने वादे को हर स्थिति में निभाते हैं.

बता दें कि जिन लोगों के अंगूठे पर गोल-गोल रेखाएं बनती हैं, वो खुद का काम करना ज्यादा पसंद करते हैं. ये ज्यादा समय तक किसी व्यक्ति के नीचे काम नहीं कर पाते हैं. इनका दिमाग काफी क्रिएटिव होता है, जिसके कारण इनके कला से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा नाम और पैसा कमाने की संभावना अधिक होती है.

अशुभ संकेत-

जिन लोगों के अंगूठे पर धुंधली, ज्यादा कटी हुई व टूटी हुई गोल रेखाएं होती हैं, उन्हें हर चीज को पाने के लिए जीवन में लंबा संघर्ष करना पड़ता है. साथ ही इनकी सेहत इनका साथ नहीं देती है. बहुत ही कम उम्र में इन्हें बीमारियां घेर लेती हैं. इसके अलावा अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी ये संतुष्ट नहीं रहते हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts