भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना, ब्लाक क्षेत्र की खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा बीती 01 सितंबर से लेकर आगामी 15 सितंबर तक के अंतर्गत हाथ धुलाई दिवस में दूसरे दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान एआरपी चौधरी उम्मेद अली तथा एआरपी सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे। हाथ धुलाई दिवस में समस्त छात्र छात्राओं अध्यापक और अध्यापिकाओं तथा दोनों एआरपी सहित साबुन से अच्छी तरह से हाथों की धुलाई की फिर बच्चों को मध्यान्ह भोजन खिलाया गया तथा स्कूल के प्रभारी प्रधान अध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े में हाथ धुलाई दिवस का मकसद बच्चों को साबुन से हाथ धोने के महत्व के बारे में बताना होता है। हाथ धोने से कई संक्रमणों से बचा जा सकता है। हाथ धोने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल में कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।















