भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। ब्लॉक संसाधन केंद्र बुढाना कार्यलय में बुढ़ाना ब्लाक क्षेत्र की खंड शिक्षा अधिकारी यादव की अध्यक्षता में चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान यहां पर मनोज कुमार एआरपी, सत्येंद्र कुमार एआरपी, उम्मेद अली एआरपी तथा अमीर अहमद एआरपी ने संयुक्त रूप से समस्त उपस्थित शिक्षकों को इस प्रशिक्षण से संबंधित एकेडमिक वर्ष 2024-25 में पाठ्य पुस्तक, कार्य पुस्तिका एवं अन्य शिक्षण अधिगम सामग्रियों के उपयोग के विषय में विस्तारपूर्वक तरीके से समझाया। प्रशिक्षण गतिविधि के माध्यम से दिया गया। पाठ्य पुस्तक आधारित कार्य पुस्तिका की समग्र समझ, दक्षताओं का शिक्षण, पुनरावृति, साप्ताहिक आंकलन, पाठ्य पुस्तक की थीम पर आधारित अनुभव पर चर्चा, स्वतंत्र पठन एवं रिमीडियल कार्य आदि मुख्य रूप से रहे। इस प्रशिक्षण में यहां पर मुख्य रूप से इमरान अली, तनवीर अहमद, मोहम्मद इलियास, गय्यूर अली, कल्पना, राजीव शर्मा, नीरज कुमार, क्षमा जांगिड़, शालिनी, छवि भारद्वाज, अनुराधा, नीरा चौहान और मंजू सहित सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन में प्रतिभाग किया।















