वाहन चोर गैंग का वांछित सदस्य तमंचे सहित गिरफ्तार.

बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना मटौध पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है।जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो पहिया व चार पहिया वाहनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।यह काफी समय से वांछित चल रहा था। जिसे थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को दुरेंडी मार्ग रेलवे अण्डर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त मुक्कू निवासी दुरेंड़ी थाना मटौंध जनपद बांदा का निवासी हैं। पुलिस को अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। गैंगेस्टर एक्ट के साथ अभियुक्त के ऊपर आधे दर्जन मुकदमे दर्ज है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts