मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर-मौत .

बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंठा माइनर के पास पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मजदूर की मौत हो गई, पुलिस व परिजनों के द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मरका थाना क्षेत्र के बन बरौली गांव निवासी धनराज पुत्र जगमोहन उम्र करीब 20 वर्ष यह रविवार की रात्रि करीब 11 बजे मजदूरी करने के बाद पैदल अपने गांव जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने मंठा माइनर के पास रौंदते हुवे निकल गया। जिससे पैदल जा रहे मजदूर धनंजय की मौके पर मौत हो गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बीती रात्रि मेडिकल कालेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक छः भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। जिससे इस घटना को देखते हुए मृतक का पिता जगमोहन मां रामकलिया देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts