बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा व्यक्ति की गैर-इरादतन हत्या वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि 21 दिसंबर 25 को थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम मिरगहनी में दो पक्षों द्वारा दारू पीने के दौरान आपसी विवाद में दुर्विजय पुत्र चुन्नु को ईंट से मारकर कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर थाना तिन्दवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में आज थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अभियुक्त को गजनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट को बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दीपू उर्फ पुत्र योगेन्द्र निवासी मिरगहनी थाना तिन्दवारी जनपद बांदा है।















