भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वांचन 2024 चुनाव का पर्व, देश का गर्व यूथ ऑन बूथ स्वीप के अंतर्गत,अतिशय क्षेत्र वहलना में आयोजित शिविर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी स्वीप प्रभारी संदीप भागिया एवम उपजिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में,चुनाव का पर्व, देश का गर्व के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा वॉलंटियर्स छात्राओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया । डा राजीव कुमार द्वारा प्रो डा वर्चसा सैनी, प्रो मनीषा तथा प्रो इल्मा, वीनस व अक्षा का आभार व्यक्त किया गया।















