भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। 19 अप्रैल भूल न जाना, वोट डालने जरूर जाना स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन। चुनावी पाठशाला में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा किया गया चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन,चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों का किया गया उत्साहवर्धन। मतदाता जागरूकता हेतु चुनावी चौपाल का आयोजन चुनावी चौपाल में मीनाक्षी रानी द्वारा उपस्थित सभी को दिलाई गई मतदाता शपथ।
स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा, तहसील बुढ़ाना, मे चुनाव का पर्व देश का गर्व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी स्वीप प्रभारी संदीप भागिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट मोनालिसा जौहरी के निर्देशन में चुनाव का पर्व देश का गर्व के अंतर्गत चुनावी चौपाल में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनावी पाठशाला चुनावी शब्दावली का आयोजन किया गया। चुनावी शब्दावली में सफल प्रतिभागियों वंशिका एवम अंशिका को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। मीनाक्षी रानी द्वारा उपस्थित सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवम बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनाव का पर्व देश का गर्व में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
















