अलवर : लालदास मंदिर में NSS शिविर के चौथे दिन स्वंयसेवकों ने श्रमदान,

अलवर के लालदास मंदिर, धौलीदुब में आयोजित बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय, अलवर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चारों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वंयसेवकों ने कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में भाग लिया।

इस दिन के पहले सत्र में स्वंयसेवकों ने डॉ. महेश गोठवाल और डॉ. अनिल यादव के निर्देशन में परेड का अभ्यास किया और मंदिर परिसर में गड्डों में मिट्टी भरने का कार्य करते हुए श्रमदान किया।

द्वितीय सत्र में हेम नारायण सैन और ओम प्रकाश सैन ने स्वंयसेवकों को हार्टफुलनेस से ध्यान और योग का अभ्यास कराया।

तीसरे सत्र में, कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. सरोज मीणा, डॉ. महेश गोठवाल, डॉ. अनिल यादव और डॉ. सुभाष खटीक के मार्गदर्शन में स्वंयसेवकों ने धौली दुब के पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैकिंग का आनंद लिया और देशभक्ति गीत गाते हुए प्रकृति की सुंदरता का अनुभव किया। साथ ही, पहाड़ी रास्तों पर प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर उसका निस्तारण भी किया।

स्वंयसेवकों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया और शिविर में शामिल अन्य सदस्यों, जैसे अंकित मधुकर, अंजली शर्मा, लक्की, करण, कुलदीप, अमनदीप, धीरज, कुशल वर्मा, राहुल शर्मा, और अन्य ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts