भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर,कस्बे की शिक्षण संस्था स्काईलैंड स्कूल के छात्र विष्णु बालियान ने नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में अंडर 14 में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है ।कस्बे की शिक्षण संस्था स्काईलैंड स्कूल के प्रबंधक राहुल गोयल व मनोज गोयल ने बताया कि विद्यालय के छात्र विष्णु बालियान ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 14 से 17 सितंबर तक आयोजित नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में विद्यालय के छात्र विष्णु बालियान ने अंडर 14 में कंपाउंड इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है । उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था । तीरंदाजी खिलाड़ी की इस उपलब्धि से विद्यालय के प्रबंध तंत्र , प्रधानाचार्य व स्टाफ के अलावा छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी व विद्यालय के व्यायाम शिक्षक रविंद्र कुमार को शुभकामनाएं दी है । इसके अलावा जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व रघुवंशी आर्चरी एकेडमी सोरम के संचालक विपिन बालियान ने भी खिलाड़ी के स्वर्ण पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त किया है ।















