भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर,भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने स्वागत किया गया ।
कस्बे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष सचिन संगल के प्रतिष्ठान पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कंसल का व्यापार मंडल के तहसील महामंत्री एवं प्रमुख व्यापारी नेता श्याम पाल संगल के नेतृत्व में व्यापारियों ने माल्यार्पण कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सदैव संघर्षरत करता रहेगा । उन्होंने बताया कि वर्तमान मे विभिन्न व्यापारों के समक्ष आ रही समस्याएं जैसे ट्रिब्यूनल का गठन, जीएसटी विसंगतियां, छोटी-छोटी गलतियों पर अर्थ दंड लगाने की समस्या, भ्रष्टाचार इत्यादि पर मंथन करके श्वेत पत्र बनाया जाएगा एवं केंद्र सरकार को सुधार एवं समाधान करने के लिए जल्द ही दिया जाएगा।इसके अलावा जिला मुख्यालय से आये श्याम सिंह सैनी , सभासद हिमांशु कौशिक , राजेश्वर शर्मा, पंकज गोयल का भी सम्मान किया गया इस दौरान मणिकांत मित्तल, अरुण मित्तल, बालेश सिंघल , मदन जैन , सुनील मित्तल , रेनू सिंघल , तोहिद त्यागी ,शान मौहम्मद व हसीन सैफी आदि मौजूद रहे।















