तेज बारिश से बांडी नदी में आया उफान, ट्रैक्टर बहने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने रस्सी और JCB की मदद से बचाई जान

सिरोही जिले में रविवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई नालों में पानी की तेज़ आवक हुई। इसी दौरान बावली गांव से गुजरने वाली बांडी नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। घटना सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब कानसिंह बावली अपने पिता लक्ष्मणसिंह के साथ कुएं से होकर बागरा की ओर दुकान जा रहे थे। तेज बहाव देखकर वे नदी पार करने की कोशिश में फंस गए। कानसिंह ने तुरंत अपने पिता से ट्रैक्टर लाने को कहा, लेकिन तब तक पानी का बहाव इतना बढ़ गया कि ट्रैक्टर कुछ दूरी तक बह गया। स्थिति गंभीर होती देख गांव के तुलसी भाई और पप्पूसिंह मौके पर लंबी रस्सी लेकर पहुंचे और बहाव के बीच पहुंचकर ट्रैक्टर को बाहर निकाला। बाद में गांव वालों ने JCB बुलवाई और ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा प्राकृतिक आपदाओं के समय सजग रहने की सख्त चेतावनी जरूर दे गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts