ग्राम प्रधान पर लगाया बिना नोटिस के चबूतरा तुड़वाने का आरोप,

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना। एक महिला ने ग्राम प्रधान पर बिना नोटिस के चबूतरा तुड़वाने का आरोप लगाया है। महिला ने एसडीएम बुढ़ाना को ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।तहसील क्षेत्र के गांव गोयला निवासी सुरेशवती पत्नी कृष्णपाल ने एसडीएम बुढ़ाना कोशिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरे घेर के बाहर चबूतरा बना हुआ था। ग्राम प्रधान द्वारा मेरे घेर के बाहर बना चबूतरा जबरन जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया। ग्राम प्रधान द्वारा हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया था। बिना नोटिस दिए व बिना सूचना के चबूतरा तुड़वा दिया गया। महिला ने गांव के ही लगभग आठ लोगों के खिलाफ गाली गलौज मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसडीएम बुढ़ाना को लिखित में शिकायती पत्र कार्रवाई की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts