मार्बल शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व दस्तावेज बरामद

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी पुलिस ने मार्बल शोरूम में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गौतमबुद्धनगर स्थित गौर सिटी टावर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 हजार रुपये नकद, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ ज़ोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में की गई।

7 मई 2025 की रात थाना नई मंडी क्षेत्र निवासी नितिन मित्तल ने अपने प्रतिष्ठान ‘मित्तल मार्बल्स’ का शटर तोड़कर नकदी और दस्तावेज चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए तकनीकी और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की पहचान की और उसे गौतमबुद्धनगर से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की रात उसने शोरूम का ताला तोड़कर रकम और दस्तावेज चुरा लिए थे। उसने कुछ रुपये एक खेत में छिपा दिए थे जबकि शेष रुपये मौज-मस्ती में खर्च कर दिए। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नकद रकम और वादी के दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts