बाँदा : पशु चोर गिरोह का शातिर सदस्य गिरफ्तार.

बाँदा।जसपुरा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। भैंस, पड़वा और बकरी चुराकर बेचने वाले अंतरजनपदीय गैंग के एक शातिर को जंगल से दबोच लिया है। आरोपी के पास से चोरी की भैंस बेचकर कमाए 34,900 रुपए भी बरामद हुए हैं।पुलिस टीम झंझरी पुरवा मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने बताया कि जंगल में एक संदिग्ध लेटा है जो पशु चोर गैंग से जुड़ा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछने पर आरोपी टूट गया। उसने बताया- “20/21 अप्रैल की रात खप्टिहांखुर्द से भैंस-पड़वा चुराकर कानाखेड़ा ले गया था। वहीं किसी अनजान को बेच दिया। ये उसी के पैसे हैं।आरोपी अनिल पुत्र शिवबरन, कानाखेड़ा थाना पैलानी का रहने वाला है। उसने कबूला कि वह अपने साथी के साथ जसपुरा, पैलानी, चिल्ला और फतेहपुर तक में पशु चोरी करता है। रात में रेकी कर भैंस-बकरी उठाते हैं और दूसरे जिले में बेच देते हैं।अनिल शातिर है। फतेहपुर के जाफरगंज और बांदा के पैलानी थाने में उस पर पहले से चोरी-मारपीट के केस दर्ज हैं।SP पलाश बंसल के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ तेज है। पुलिस अब गैंग के बाकी सदस्यों और चोरी के दूसरे मामलों की कुंडली खंगाल रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts