बाँदा।मटौंध पुलिस ने फर्जी कागजों से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले गैंग के एक और मेंबर को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी 10 हजार का इनामी था और लंबे समय से फरार चल रहा था।12 फरवरी 2026 को खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा ने मटौंध थाने में शिकायत दी थी। आरोप था कि 6 अगस्त 2025 को कुछ लोगों ने मिलकर फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेज बनाकर उनकी हटेटी पुरवा की 34 बीघा जमीन की रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम करा दी है।एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर मटौंध पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पहले ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी फरार आरोपियों पर एसपी ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था।मटौंध पुलिस ने गोयरा चौराहे के पास से इनामी आरोपी अयूब खां पुत्र सरदार खां निवासी बिजली खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।अयूब खां शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ पहले से चिल्ला और कोतवाली नगर थाने में मारपीट, धमकी, वन्य जीव अधिनियम, दहेज उत्पीड़न समेत 7 मुकदमे दर्ज हैं।















