वेटरन एक्टर और निर्देशक धीरज कुमार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता और निर्माता-निर्देशक धीरज कुमार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान, सुरक्षा, और स्वामी जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था। धीरज कुमार दूरदर्शन के लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक ओम नम: शिवाय के निर्देशक और निर्माता के तौर पर भी प्रसिद्ध रहे। उन्होंने अपने करियर में न केवल अभिनय बल्कि टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अहम योगदान दिया। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।















