उत्तराखंड बाेर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कल 10 बजे होगा जारी,

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद यानी उत्तराखंड बाेर्ड की तरफ से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं एग्जाम रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. उत्तराखंड बोर्ड 25 अप्रैल सुबह 10 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी करेगा. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के सभागार में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी किया जाएगा.आइए जानते हैं कि उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं. जानते हैं कि कब उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम आयोजित किए गए थे. विस्तार से इस पूरे मामले को समझते हैं.

कब हुई थीं 10वीं और 12वीं परीक्षाएं?

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की तरफ से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थीं. तो वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किए गए थे. वहीं उत्तराखंड बोर्ड के पिछले 5 सालों के रिजल्ट परनजर डालें तो 2025 में 19 अप्रैल, 2024 में 30 अप्रैल, 2023 में 25 मई, 2022 में 6 जून और 2021 में 31 जुलाई को परिणाम जारी हुए थे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts