NTA आज जारी करेगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, जानें कहां मिलेगा स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) 24 अप्रैल यानी आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी सीयूईटी पीजी 2026 (CUET PG 2026) रिजल्ट जारी करेगा. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा. सीयूईटी पीजी परीक्षा 6 से 30 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की गई थी. भाषा, एमटेक/हायर साइंसेज और आचार्य के प्रश्नों को छोड़कर, परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की गई थी.

CUET PG रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?

  • सबसे पहले एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं.
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध CUET PG रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट्स को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी.
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • अपना रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें.
  • आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

यूनिवर्सिटीज जारी करेंगी कट-ऑफ

रिजल्ट जारी होने के बाद प्रत्येक प्रतिभागी विश्वविद्यालय अपना कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और पात्रता मानदंड जारी करेगा. फिर मेरिट लिस्ट में शामिल कैंडिडेट्स को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा. यह ध्यान रखना जरूरी है कि काउंसलिंग सेशन विश्वविद्यालयों द्वारा ही आयोजित किया जाता है, न कि एनटीए द्वारा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो जिस भी विश्वविद्यालय और कोर्स में एडमिशन चाहते हैं, उसके लिए अलग-अलग आवेदन करें. सीयूईटी पीजी 2026 का रिजल्ट सिर्फ शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए मान्य होगा, इसके बाद के किसी भी वर्ष के लिए नहीं.

कहां-कहां ले सकते हैं एडमिशन?

सीयूईटी पीजी परीक्षा पास होने वाले छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी से लेकर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय समेत देशभर के 190 से अधिक सेंट्रल, राज्य और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में एडमिशन ले सकते हैं.

2025 में 6 लाख से अधिक ने कराया था रजिस्ट्रेशन

अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में 6 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 52 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे यानी उपस्थिति दर 79.97 प्रतिशत रही थी. साल 2022 में CUET PG की शुरुआत के बाद से परीक्षार्थियों की ये संख्या सबसे अधिक थी.

प्रोविजनल आंसर-की कब जारी हुई थी?

सीयूईटी पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 11 अप्रैल को जारी की गई थी और कैंडिडेट्स को आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया गया था. इसी के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाता है.

CUET PG में फेल होने वालों के पास क्या विकल्प?

अगर कोई छात्र सीयूईटी पीजी परीक्षा पास नहीं कर पाता तो उसके पास भी आगे की पढ़ाई के लिए विकल्प मौजूद होते हैं. हर संस्थान सीयूईटी पीजी पर निर्भर नहीं होता बल्कि कई राज्य विश्वविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय और कुछ डीम्ड यूनिवर्सिटी अपनी अलग प्रवेश प्रक्रिया या मेरिट के आधार पर दाखिला देते हैं. बस उनके फॉर्म भरने होते हैं और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है, लेकिन अगर छात्र किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं लेते हैं, तो वो एक साल की प्लान्ड तैयारी करके दोबारा सीयूईटी पीजी परीक्षा दे सकते हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts