UPTET-2026: मुजफ्फरनगर में परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं को प्रशासन के निर्देश.

मुजफ्फरनगर। आगामी 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं प्रभारी अधिकारी (होटल एवं पर्यटन) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने जनपद के सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला और सराय संचालकों से परीक्षा के दौरान प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) के 29 जून 2026 के पत्र के अनुसार जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर 2, 3 और 4 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी।

मुजफ्फरनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, पूरे जुलाई भर चलेगा जागरूकता और बचाव अभियान.

प्रशासन के अनुसार इस दौरान करीब 11 हजार परीक्षार्थियों के अपने परिजनों के साथ बस और रेल मार्ग से मुजफ्फरनगर पहुंचने की संभावना है। बड़ी संख्या में बाहरी अभ्यर्थियों के आगमन को देखते हुए उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों पर स्थित होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं को चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही इन आवासीय सुविधाओं की जानकारी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को ठहरने के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सभी होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों से अपेक्षा की है कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को ठहराने की व्यवस्था करें तथा परीक्षा अवधि के दौरान छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर कमरे उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसमें होटल एवं धर्मशाला संचालकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित संचालकों से अपील की है कि वे परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, जिससे बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर आवास उपलब्ध हो सके तथा परीक्षा का आयोजन बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts