जेएनयू में फेस रिकग्निशन सिस्टम को लेकर हंगामा, छात्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पुस्तकालय की नई प्रवेश प्रणाली को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया। पुस्तकालय में लगाए गए फेस रिकग्निशन सिस्टम का छात्रों ने कड़ा विरोध किया और इसे तुरंत हटाने की मांग की। विरोध के दौरान छात्रों ने पुस्तकालय में तोड़फोड़ की, जिसके चलते पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। छात्र संघ ने प्रशासन के फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं, पुस्तकालय प्रशासन का कहना है कि यह तकनीकी व्यवस्था छात्रों की सुरक्षा और हित को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts